प्रेरितों के काम (Acts) के प्रारम्भिक अध्यायों


प्रेरितों के काम (Acts) के प्रारम्भिक अध्यायों से 8 शिक्षाप्रद बिंदु

  • प्रतिज्ञा (Promise): यीशु ने अपने शिष्यों से कहा कि वे यरूशलेम में ठहरें और पिता की प्रतिज्ञा की बाट जोहें—अर्थात् पवित्र आत्मा के आगमन की। सेवा से पहले सामर्थ आवश्यक है। परमेश्वर पहले तैयार करता है, फिर भेजता है। साथ ही उन्होंने मिशन का दायरा भी स्पष्ट किया—यरूशलेम, यहूदिया, सामरिया और पृथ्वी की छोर तक।
    वचन: “यरूशलेम से न जाओ, परन्तु पिता की प्रतिज्ञा की बाट जोहते रहो…” (प्रेरितों के काम 1:4–5)
    “परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा, तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे।” (प्रेरितों के काम 1:8)

  • पूर्णता (Poornata): पवित्र आत्मा के आगमन से पहले प्रेरितों की संख्या को फिर से बारह किया गया। Matthias को चुनकर परमेश्वर ने दिखाया कि नई शुरुआत से पहले अधूरेपन को पूरा किया जाता है। परमेश्वर व्यवस्था और पूर्णता में कार्य करता है।
    वचन: “और चिट्ठी मत्तियाह के नाम पर निकली; और वह उन ग्यारह प्रेरितों में गिना गया।” (प्रेरितों के काम 1:26)

  • प्रतीक्षा (Waiting): परमेश्वर की प्रतीक्षा भी उसकी योजना का महत्वपूर्ण भाग है। शिष्यों ने तुरंत कार्य आरंभ नहीं किया, बल्कि धैर्यपूर्वक ठहरे। आत्मिक वृद्धि जल्दबाज़ी से नहीं, बल्कि आज्ञाकारिता और प्रतीक्षा से आती है।
    वचन: “परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा, तब तुम सामर्थ पाओगे…” (प्रेरितों के काम 1:8)

  • प्रार्थना (Prayer): प्रार्थना और एकता आत्मिक तैयारी का आधार हैं। शिष्य एक मन होकर लगातार प्रार्थना में लगे रहे। महान कार्यों से पहले परमेश्वर अपने लोगों को प्रार्थना, समर्पण और एकता में तैयार करता है।
    वचन: “ये सब स्त्रियों… के साथ एकचित्त होकर प्रार्थना में लगे रहे।” (प्रेरितों के काम 1:14)

  • पवित्र आत्मा (Holy Spirit): पवित्र आत्मा भय को साहस में बदल देता है। पिन्तेकुस्त के दिन आत्मा के आगमन से छिपे हुए शिष्य निर्भीक गवाह बन गए। पवित्र आत्मा केवल अनुभव नहीं, बल्कि गवाही और सेवा का सामर्थ है।
    वचन: “वे सब पवित्र आत्मा से भर गए…” (प्रेरितों के काम 2:4)

  • प्रचार (Witnessing): सुसमाचार का प्रचार मसीही जीवन का केंद्र है। Peter ने साहसपूर्वक यीशु के क्रूस, पुनरुत्थान और प्रभुता की घोषणा की। सच्ची आत्मिकता हमेशा मसीह की ओर ले जाती है।
    वचन: “इसलिए इस्राएल का सारा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसी यीशु को प्रभु और मसीह ठहराया…” (प्रेरितों के काम 2:36)

  • प्रेम और सहभागिता (Love & Fellowship): सच्ची कलीसिया प्रेम, संगति और सहभागिता में पहचानी जाती है। विश्वासी प्रेरितों की शिक्षा, प्रार्थना, रोटी तोड़ने, उदारता और एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने में लगे रहे।
    वचन: “वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, सहभागिता रखने, रोटी तोड़ने और प्रार्थना करने में लगे रहे।” (प्रेरितों के काम 2:42)

  • प्रभावशाली जीवन (Impactful Witness): जीवन की गवाही शब्दों से अधिक प्रभावशाली होती है। उनकी उदारता, आनंद, सच्चाई और प्रेमपूर्ण जीवन ने लोगों को आकर्षित किया। केवल उपदेश नहीं, बल्कि जीवन का चरित्र भी सुसमाचार की शक्ति दिखाता है।
    वचन: “वे सब लोगों के प्रिय होते गए; और प्रभु प्रतिदिन उद्धार पाने वालों को उनकी मंडली में मिला देता था।” (प्रेरितों के काम 2:47)

Comments

Popular posts from this blog

हम सफर: हृदय से राज्य तक परमेश्वर के साथ एक दिव्य यात्रा

परमेश्वर और परिवार निर्मान